भारत

शख्स ने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों पर किया प्राणघातक हमला, दोनों की मौत

jantaserishta.com
22 Jan 2022 2:35 PM IST
शख्स ने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों पर किया प्राणघातक हमला, दोनों की मौत
x
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सिंगूर थाना इलाके के जगतनगर दीघालडांगा में एक शख्स ने किसी बात को लेकर विवाद में अपने ही पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों की हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

हुगली ग्रामीण पुलिस ने आरोपित 45 वर्षीय उत्तम सातारा उर्फ भोला को अरेस्ट कर लिया है. फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में आरोपित से पूछताछ कर रही है. घटना की जानकारी देते हुए हुगली ग्रामीण पुलिस के एसपी अमनदीप ने बताया कि 45 वर्षीय निर्मल मलिक और 38 साल के राजकुमार मलिक का उनके पड़ोसी भोला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.
उन्होंने बताया कि विवाद इस हद तक बढ़ गया कि आरोपी भोला ने एक तेजधार हथियार से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया. इसके बाद आनन-फानन में दोनों भाइयों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
वहीं, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक युवती की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था. युवती नौकरी पेशा बताई जा रही है. घटना के वक्त वह फैक्ट्री से ड्यूटी करने के बाद अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी. इस दौरान ही अचानक हमलावर आया और चाकू से कई वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया.
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रही है, ताकि कातिल का सुराग लगाया जा सके. पुलिस के मुताबिक 25 साल की उपासना दिल्ली के शाहदरा इलाके में केबल बनाने की फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story