भारत

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हुई मौत, विमान में हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
15 Jan 2023 8:01 AM IST
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हुई मौत, विमान में हुआ कुछ ऐसा...
x
DEMO PIC 
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मदुरै-दिल्ली इंडिगो के एक विमान में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। शनिवार की शाम विमान को चिकित्सकीय आपात स्थिति के बाद इंदौर हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि विमान के इंदौर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्री को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यात्री अतुल गुप्ता की उम्र करीब 60 वर्ष थी। वह इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ए-2088 पर सवार थे और यात्रा के बीच हालत बिगड़ने के कारण उनके मुंह से खून बहने लगा।
मेडिकल इमरजेंसी के कारण मदुरै-दिल्ली फ्लाइट को इंदौर डायवर्ट किया गया और यह शाम करीब 5.30 बजे वहां उतरी।
गुप्ता को हवाईअड्डे से अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
शुरुआती जानकारी में कहा गया है कि गुप्ता रक्तचाप और मधुमेह सहित कुछ बीमारियों से पीड़ित थे।
अधिकारियों ने बताया कि विमान ने आखिरकार शाम करीब 6.40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। सूत्रों के मुताबिक, गुप्ता नोएडा के रहने वाले थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story