भारत
आखिरकार पकड़ा गया 'आदमखोर' तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
jantaserishta.com
21 Feb 2023 12:25 PM IST

x
DEMO PIC
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में लोगों ने राहत की सांस ली। आदमखोर तेंदुआ आखिरकार मंगलवार को पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए ने नगीना थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव में 14 वर्षीय किशोरी अदिति पर हमला कर उसे मार डाला था। इसने मवेशियों पर भी हमला किया था और क्षेत्र में आतंक फैला रखा था। वन विभाग सात साल के नर आदमखोर तेंदुए को तीन दिन से पकड़ने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए तरह-तरह के हथकंडे आजमाए, लेकिन वह उन्हें चकमा देकर जंगल में भागने में सफल रहा था।
बकरी पर हमला करने के लिए बिजनौर के किरतपुर गांव में पहुंचा तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में फंस गया। पकड़े गए तेंदुए को देखने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे और जश्न मनाया।
वन अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से परामर्श के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
Tagsबिजनौरबिजनौर न्यूज़बिजनौर पुलिसयूपीयूपी न्यूज़तेंदुआBijnorBijnor NewsBijnor PoliceUPUP NewsLeopard
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





