भारत
आदमखोर कुत्तों को मारा गया, इलाके में गूंजी गोलियों की आवाज
jantaserishta.com
24 Dec 2022 10:25 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
शार्प शूटर्स ने कुत्तों को मौत की नींद सुलाया.
बेगूसराय: आदमखोर हुए शेर, भालू, चीता सहित दूसरे जंगली जानवरों को मारे जाने की खबरें आपने बहुत सुनी होंगी. मगर, बिहार के बेगूसराय में आदमखोर हुए कुत्तों का खात्मा किया जा रहा है. शुक्रवार को बेगूसराय में ऐसे ही 12 कुत्तों को गोली मारी गई.
पटना से आए शार्प शूटर्स ने कुत्तों को मौत की नींद सुलाया. इन कुत्तों के हमले में अब तक 10 महिलाओं की जान जा चुकी है. इसी दिसंबर महीने में कुत्तों के हमले में चार महिलाओं की मौत हो चुकी थी. लगातार बढ़ते हमलों के बाद प्रशासन ने कुत्तों को मारने का आदेश जारी किया और शार्प शूटर्स की मदद से इनका खात्म करा रहा है.
दरअसल बछवारा प्रखंड के करीब आधा दर्जन पंचायतों में पिछले 10 महीने से कुत्तों का आतंक चरम पर था और अब तक करीब 10 महिलाओं को कुत्तों ने चौर इलाके में नोच-नोच कर मार डाला. इस इलाके के रहने वाले लोग जब काम के लिए निकलते तो कुत्ते उन पर हमला करते. इन कुत्तों ने दर्जनभर लोगों को काट कर जख्मी भी किया.
बताया गया कि दिसंबर महीने में ही आदमखोर कुत्तों के हमले में चार महिलाएं अपनी जान गंवा चुकी थी. इसके बाद जिला प्रशासन पूरे मामले पर संज्ञान लिया और पटना से वन एवं पर्यावरण विभाग के शूटर भेजने की अपील की. फिर शुक्रवार को शूटर शक्ति कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बेगूसराय पहुंची.
शुक्रवार को शूटर्स ने बछवाड़ा प्रखंड के कदराबाद, अरवा और बछवाड़ा गांव के बहियार में एक दर्जन आदमखोर कुत्तों को गोली मारी. शूटर्स का निशारा इतना सटीक था कि 100 मीटर की दूसरी से भी निशाना लगाकर कुत्तों को मार दिया गाय. इस दौरान ग्रामीणों ने भी टीम की मदद की.
इधर टीम को देखकर गांव की तरफ भागने की कोशिश करने वाले कुत्तों को ग्रामीणों ने वापस खुले मैदान में खदेड़ा. इसके बाद टीम ने निशाना साध कर गोली चलाई और कुत्ते मारे गए, यह पूरा ऑपरेशन तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार और डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में चलाया जा रहा है.
एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि शुटर की टीम कुत्तों को मार रही है. अब तक एक दर्जन कुत्तों को मारा गया है. ऑपरेशन अभी दो-तीन दिनों तक चलेगा. आदमखोर कुत्ते को मार कर लोगों को राहत दी जाएगी.
कुत्तों के खात्मे पर इनके आतंक से परेशान ग्रामीणों ने चैन की सांस ली. ग्रामीणों ने कहा कि हर रोज इनके हमले का डर लगा रहता था. 10 महिलाओं की जान इन कुत्तों के हमले में गई है. दर्जनभर लोगों को बुरी तरह से नोचा दिया था.
अब जिला प्रशासन के आदेश से इन कुत्तों को मारा जा रहा है. हमें बहुत खुशी है. अब हम सभी अपने घरों से बेधड़क निकल सकेंगे. बच्चे स्कूल जा सकेंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





