भारत

नशेड़ी ड्राइवर ने कार के बोनट पर व्यक्ति को कई किलोमीटर तक घसीटा, देखें वीडियो

Nilmani Pal
1 May 2023 8:43 AM IST
नशेड़ी ड्राइवर ने कार के बोनट पर व्यक्ति को कई किलोमीटर तक घसीटा, देखें वीडियो
x
वीडियो वायरल

दिल्ली। बीती रात करीब 11 बजे आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर आ रही एक कार के बोनट पर एक व्यक्ति को करीब 2-3 किलोमीटर तक घसीटा गया। पीड़ित व्यक्ति चेतन ने बताया, 'मैं ड्राइवर हूं, मैं एक यात्री को छोड़कर जैसे आश्रम के पास पहुंचा तो एक कार ने मेरी कार को तीन बार हिट किया, फिर मैंने इन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन ये नहीं रोके फिर मैं इनके बोनट के ऊपर लटक गया.

लेकिन फिर भी इन्होंने नहीं रोका। वह मुझे आश्रम चौक से निजामुद्दीन तक घसीटता गया। रास्ते में मैंने एक पीसीआर देखा और उन्होंने हमारा पीछा किया तब जाकर ये कार रोकी। वह व्यक्ति पूरी तरह से नशे में था। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर


Next Story