भारत

मकान ढहने से व्यक्ति की मौत

Admin4
21 Feb 2024 7:27 PM IST
मकान ढहने से व्यक्ति की मौत
x
नई दिल्ली। यहां के कोटला मुबारकपुर इलाके में एक घर गिरने से बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि पुलिस को शाम करीब पांच बजे गुरुद्वारा रोड, कोटला मुबारकपुर इलाके में घटना की जानकारी मिली। घर की पहली मंजिल की दीवार का एक हिस्सा गिर गया, जिसके बाद विनय (32) नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति नाथू (30) घायल हो गया।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, "कुछ लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। कुल सात दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। गर्ग ने कहा, तलाश एवं बचाव अभियान चल रहा है।
Next Story