भारत
बोरवेल में गिरे शख्स की मौत, मामले में लापरवाही का केस दर्ज
jantaserishta.com
11 March 2024 11:10 AM IST

x
एनडीआरएफ की टीम ने मौजूदा बोरवेल के बगल में एक नया बोरवेल खोदकर निकला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
नई दिल्ली: दिल्ली के केशोपुर इलाके में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे शख्स की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने लापरवाही का केस दर्ज किया है। यह व्यक्ति रविवार को बोरवेल में गिर गया था और बचावकर्मियों को उस तक पहुंचने के लिए एक समानांतर गड्ढा खोदना पड़ा।
“इस मामले में विकासपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
बोरवेल केशोपुर मंडी में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) क्षेत्र में स्थित है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आठ घंटे से अधिक समय तक चले बचाव अभियान के बाद भी शख्स को बचाया नहीं जा सका। उसे जब एनडीआरएफ की टीम ने मौजूदा बोरवेल के बगल में एक नया बोरवेल खोदकर निकला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





