भारत
मौत की लिफ्ट: खुली Lift से गिरकर एक की मौत, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
18 March 2023 12:12 PM IST

x
DEMO PIC
जानें कैसे हुआ हादसा.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मध्य दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में एक इमारत की खुली लिफ्ट से गिरकर 29 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान अजमेरी गेट इलाके में डीडीए फ्लैट निवासी मुकेश राउत के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7.45 बजे कमला मार्केट थाने में सूचना मिली कि सिटी मार्केट में ऊंचाई से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, मौके पर, पुलिस टीम ने पाया कि घायल को पहले ही एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने कहा, टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया और यह पता चला कि इमारत में स्थानीय निर्मित खुली लिफ्ट का इस्तेमाल किया गया था।
अधिकारी ने कहा, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





