भारत
जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगा आरोप
jantaserishta.com
19 April 2024 8:43 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का में एक शख्स ने कार्रवाई न होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बता दें कि बठिंडा एम्स में इलाज चल रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया. वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जताया है.
जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय मृतक बोबी के पिता छिंदर सिंह ने बताया कि करीब चार माह पहले उनका बेटा बुर्जमुहार रोड़ पर स्थित निजी कॉलेज में अपनी बहन को लेने गया था. इस दौरान दर्जनभर युवकों ने उस पर हमला कर दिया. इसमें उसका हाथ कट गया था. इलाज के दौरान उसके हाथ में रॉड डाली गई थी. पुलिस ने बेटे के बयान पर हमलावर युवकों पर मामला दर्ज किया था.
मगर, पुलिस ने सख्त एक्शन नहीं लिया. इसी बात से बेटा आहत रहता था. आरोपी उसका मजाक भी उड़ाते थे. इसी के चलते उसने 6 अप्रैल को जहर पी ली थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. फिर डॉक्टर ने उसे बठिंडा एम्स रेफर कर दिया. लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई.
वहीं, परिजनों ने कहा कि अगर समय रहते पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की होती, तो उन्हें यह दिन न देखना पड़ता. परिजनों का ये भी कहना है कि उनके बेटे ने मरने से पहले दिए बयानों में जिन 9 आरोपियों के नाम लिए हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. बता दें कि मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था. उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
थाना प्रभारी नवप्रीत ने बताया कि मृतक बोबी के बयान दर्ज कर लिए गए थे. बताए गए आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा. युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Tagsफाजिल्कापंजाबपंजाब न्यूज़जहरीला पदार्थजहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौतFazilkaPunjabPunjab Newspoisonous substanceperson dies after consuming poisonous substance
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





