भारत

बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Admin2
14 Jan 2023 8:23 PM IST
बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के पास शनिवार को एक क्लस्टर बस की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हस्तसाल जेजे कॉलोनी निवासी प्रदीप जायसवाल के रूप में हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2.25 बजे उत्तम नगर बस टर्मिनल पर एक दुर्घटना के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
अधिकारी ने कहा, "उत्तम नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की टीमें मौके पर हैं। आगे की जांच जारी है।"
Next Story