भारत

व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत

Admin4
26 Feb 2024 11:18 AM GMT
व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत
x
ऊना। जिला ऊना के डंगोह खास गांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यक्ति ने बीते कल दोपहर के बाद कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए दौलतपुर चौक के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसकी गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Next Story