
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। घटना सोमवार रात की है। मृतक की पहचान न्यू गोपाल नगर निवासी कर्मवीर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, नजफगढ़ के थाना रोड पर दुर्घटना की सूचना रात करीब 11:29 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, मौके पर, घटना में शामिल बाइक और ट्रक मिला। एक व्यक्ति सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला और उसे पीसीआर वैन में आरटीआरएम अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने कहा, करमवीर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल की फोटोग्राफी की गई और क्राइम टीम ने निरीक्षण किया।
आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
अधिकारी ने कहा, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह पहले डीटीसी में कंडक्टर था। आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Tagsदिल्लीनजफगढ़दिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसट्रकएक्सीडेंटdelhinajafgarhdelhi newsdelhi policetruckaccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





