भारत

पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करना पड़ा भारी, ड्राइवर ने गाड़ी से कुचलकर मार डाला

jantaserishta.com
13 Jun 2023 1:17 PM IST
पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करना पड़ा भारी, ड्राइवर ने गाड़ी से कुचलकर मार डाला
x
आरोपी की पहचान अमजद के रूप में हुई है जबकि मृतक राजेश दुबे (59) हैं।
मिर्जापुर: एक चौंकाने वाली घटना में, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक ड्राइवर ने कथित तौर पर एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला क्योंकि उसने पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना करने पर आपत्ति जताई थी। आरोपी की पहचान अमजद के रूप में हुई है जबकि मृतक राजेश दुबे (59) हैं।
मृतक अपने भाई राकेश दुबे के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मिर्जापर में आरोपी की कार से जा रहे थे, तभी यह घटना सोमवार शाम को हुई। मिर्जापुर के एसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि कार में सवार लोगों के बीच राजनीति को लेकर कुछ कहासुनी हुई, जिससे ड्राइवर नाराज हो गया और उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना शुरू कर दी।
मृतक ने कथित तौर पर नेताओं की आलोचना का विरोध किया और ड्राइवर के साथ उसकी तीखी बहस हो गई। कुछ देर बाद अन्य यात्री अपने-अपने गंतव्य पर उतर गए और कार में राजेश दुबे ही अकेले रह गए। कुछ देर बाद राजेश भी कार से उतरकर अपने घर की ओर जा रहे थे कि तभी अमजद ने कार उनके ऊपर चढ़ा दी। दुबे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने मिजार्पुर-प्रयागराज हाईवे पर प्रदर्शन किया। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story