भारत
पांच साल के भारतीय-अमेरिकी बच्चे की मौत के मामले में शख्स दोषी करार, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
16 Jan 2023 10:42 AM IST

x
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| अमेरिका के 35 एक वर्षीय व्यक्ति को 2021 में पांच वर्षीय माया पटेल की हत्या के मामले में हत्या का दोषी पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि माया मार्च 2021 में मोंकहाउस ड्राइव, श्रेवेपोर्ट में अपने होटल के कमरे में खेल रही थी, जब जोसेफ ली स्मिथ की बंदूक से निकली एक गोली निशाने से चूक गई और उसे लग गई। श्रेवेपोर्ट टाइम्स के मुताबिक स्मिथ का सुपर 8 मोटल की पाकिर्ंग में एक अन्य व्यक्ति के साथ विवाद हो गया था, जिसका स्वामित्व और संचालन उस समय विमल और स्नेहल पटेल के पास था, जो माया और एक छोटे भाई के साथ रहते थे।
टाइम्स ने बताया, जब स्मिथ ने दूसरे आदमी पर हमला करने के लिए इसका इस्तेमाल किया तो गोली माया के सिर में जा लगी, टाइम्स ने बताया।
माया को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां 23 मार्च को मृत घोषित किए जाने से पहले वह तीन दिनों तक जीवन-मृत्यु से जूझती रही।
अदालत ने मामले में स्मिथ को दोषी ठहराया है। उसे 27 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। उसे इस मामले में 40 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





