भारत

लव जिहाद पर बवाल: इधर हिंदू लड़की से शादी करने के लिए युवक ने बदला अपना धर्म, मिली सुरक्षा

jantaserishta.com
1 Dec 2020 9:23 AM IST
लव जिहाद पर बवाल: इधर हिंदू लड़की से शादी करने के लिए युवक ने बदला अपना धर्म, मिली सुरक्षा
x
बड़ी खबर.

यमुनानगर:- हरियाणा सरकार इन दिनों लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की तैयारी कर रही है। शादी के लिए धर्म परिवर्तन किए जाने को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। इसी बीच राज्य के यमुनानगर में एक युवक ने हिंदू लड़की से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया है। युवक ने एक मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ लड़की से शादी की।

लड़की की उम्र 19 और लड़के की उम्र 21 साल है। कपल ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में कहा था कि उन्हें जान को खतरा है या लड़की के घरवाले उसे कैद कर सकते हैं। हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद यमुनानगर पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है।
लड़के के घरवालों को नहीं है रिश्ते से आपत्ति
लड़के ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसे हर महीने 15000 रुपये वेतन मिलता है। उसके घरवालों को दोनों के रिश्ते से आपत्ति नहीं है। वे लड़की स्वीकार करने के लिए तैयार हैं लेकिन लड़की के घरवाले दोनों के रिश्ते के खिलाफ हैं।
लड़की के घरवालों पर धमकी देने का आरोप
9 नवंबर को दोनों ने लड़की के घरवालों की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी की। लड़की के घरवालों को जब दोनों की शादी की जानकारी हुई तो उन्होंने कपल को धमकी देनी शुरू कर दी। लड़के का आरोप है कि लड़के का परिवार उन दोनों को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। उनका कहना है कि मौका मिलते वे दोनों को मार देंगे, जिसके बाद दोनों ने हाई कोर्ट में अपील की। हाई कोर्ट ने कपल को सुरक्षा देने का आदेश दिया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story