भारत

OMG! 43वीं मंजिल से कूदा, फिर...

jantaserishta.com
22 Jan 2023 5:30 PM IST
OMG! 43वीं मंजिल से कूदा, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ऊपरी मंजिला अभी भी निर्माणाधीन हैं.
नोएडा: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में 43वीं मंजिल से गिरने के बाद एक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नोएडा की सबसे ऊंची इमारत से गिरने की वजह से दिल्ली के एक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट की जान चली गई.
पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार को हुई जब 43 साल के प्रॉपर्टी कंसल्टेंट सेक्टर 94 में सुपरटेक सुपरनोवा बिल्डिंग का दौरा करने पहुंचे थे. 175 मीटर ऊंची यह इमारत नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग है. ये बिल्डिंग आवासीय और कमर्शियल दोनों है और इसका ऊपरी मंजिला अभी भी निर्माणाधीन हैं.
पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "पीड़ित, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रानी बाग इलाके में रहता था और वो सुपरनोवा इमारत में संपत्ति देखने आया था. ऐसा संदेह है कि उसने इमारत की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई."
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक कंसल्टेंट ने एक प्रॉपर्टी ब्रोकर से मुलाकात की थी और साथ में बिल्डिंग का दौरा किया था. हालांकि, घटना के समय वह 43वीं मंजिल पर अकेला था क्योंकि ब्रोकर इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आ गया था. अधिकारी ने कहा कि सेक्टर 126 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story