भारत
पशु डेयरी में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फैली सनसनी
Shantanu Roy
24 May 2024 7:36 PM IST

x
जांच में जुटी पुलिस
जींद। हरियाणा के जींद शहर के अमरेहड़ी रोड पर वीरवार की रात पशु डेयरी में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में फिलहाल किसी पर आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार का रहने वाला धनजी पिछले कई सालों से अमरेहड़ी रोड पर पशु डेयरी में परिवार सहित रह रहा था। वीरवार रात को धनजी ने पशु डेयरी में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का उस समय पता चला, जब परिजन पशुओं का दूध निकालने के लिए सुबह चार बजे पशु डेयरी में आए।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिवार के लोगों का कहना है कि धनजी मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और इसी परेशानी में उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टर्माटम कराने के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया है।
Next Story





