भारत

वैवाहिक कलह के बीच शख्स ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला

jantaserishta.com
20 Dec 2022 12:06 PM IST
वैवाहिक कलह के बीच शख्स ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| वैवाहिक कलह से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में अपने घर में पंखे से लटक कर कथित तौर पर फांसी लगा ली। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान लाहौरी गेट इलाके के फरशखाना निवासी आसिफ मुमताज (40) के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी के अनुसार सोमवार को एक व्यक्ति के पंखे से लटके होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
अधिकारी ने कहा, मौके पर पहुंचने पर, पुलिस ने एक व्यक्ति को एक सफेद कपड़े के सहारे छत के पंखे से लटका हुआ पाया। कॉल करने वाला आशिफ का भाई वसीम था, जो वैवाहिक कलह से गुजर रहा था।
अधिकारी ने कहा, आसिफ की करीब आठ साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। वह वजीराबाद में जूते-चप्पल की दुकान चलाता है। सोमवार को एक पारिवारिक बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि दंपति अलग-अलग रहेंगे।
उन्होंने कहा, एक अपराध टीम निरीक्षण कर रही है, जबकि आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत कानूनी कार्यवाही चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story