भारत

महिला वस्त्र चुराने वाला CCTV में कैद, दीवार फांदकर घर में किया था प्रवेश

Nilmani Pal
22 Jun 2026 8:00 AM IST
महिला वस्त्र चुराने वाला CCTV में कैद, दीवार फांदकर घर में किया था प्रवेश
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड। हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति रात के अंधेरे में एक घर की दीवार फांदकर परिसर में घुस गया और वहां सूख रहे महिलाओं के कपड़े चुराकर फरार हो गया. आरोपी की पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी के वार्ड-9 स्थित आनंदपुरी महेश नगर इलाके की है. वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि देर रात एक युवक घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल होता है. वह पहले आसपास का जायजा लेता है ताकि कोई उसे देख न ले. इसके बाद वह आंगन में सूख रहे महिलाओं के कपड़े समेटता है और उन्हें लेकर मौके से फरार हो जाता है.

सुबह जब परिवार के लोगों ने कपड़े गायब देखे तो उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली. फुटेज देखने पर युवक की पूरी हरकत सामने आ गई. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भी दहशत और नाराजगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोपी का जल्द पता नहीं लगाया गया तो वह भविष्य में किसी बड़ी वारदात को भी अंजाम दे सकता है.

फिलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है. आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


Next Story