भारत

अंडरवियर में 2 किलो सोने के लेप के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया शख्स, अधिकारियों का आया बयान

jantaserishta.com
1 March 2023 10:14 AM IST
अंडरवियर में 2 किलो सोने के लेप के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया शख्स, अधिकारियों का आया बयान
x
कीमत 1.22 करोड़ रुपए है।
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को पेस्ट के रूप में अपने अंडरगारमेंट में दो किलो से अधिक वजन का सोना छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक सोने के पेस्ट की कुल कीमत 1.22 करोड़ रुपए है।
आयुक्त (सीमा शुल्क, लखनऊ आयुक्तालय) आरती सक्सेना और सहायक आयुक्त (सीमा शुल्क) एलबीएसआई हवाईअड्डे प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में काम कर रहे अधिकारियों ने फैजाबाद के राम चंद्र को तब रोका जब वह शारजाह से उड़ान भरकर वाराणसी पहुंचा।
तलाशी लेने पर ब्राउन पेस्ट के रूप में विदेशी मूल का सोना बरामद हुआ, जिसे अंडरगारमेंट में छिपाकर प्लास्टिक के पाउच में रखा गया था। अधिकारियों ने कहा, बरामद कुल सोना लगभग 2176.8 ग्राम था और यह 1.22 करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है।
सूत्रों ने कहा कि, आरोपी सोने के पेस्ट की तस्करी करते हैं क्योंकि इसका पता लगाना मुश्किल होता है और इसे आसानी से छिपाया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story