भारत
जिंदा जलकर एक की मौत, झुग्गी के अंदर जला हुआ शव मिला
jantaserishta.com
10 March 2023 12:16 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के आग लगने से 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी निरोती लाल के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, त्रिलोकपुरी में ब्लॉक-15 के पास रात करीब 2 बजे पेट्रोलिंग स्टाफ ने आग देखी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, कर्मचारियों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई। झुग्गी के अंदर एक पुरुष का जला हुआ शव मिला।
निरोती की पत्नी अपने दामाद जयपाल सिंह और तीन बच्चों के साथ रहती है।
अधिकारी ने कहा, अपराध टीम को घटनास्थल के निरीक्षण और तस्वीरों के लिए बुलाया गया। रोहिणी से एक एफएसएल टीम को भी सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया। प्रथम ²ष्टया बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना प्रतीत होती है।
अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





