भारत

मसाज करने पहुंची महिला के साथ शख्स ने किया विश्वासघात

Nil dhankar
16 Nov 2022 7:17 AM IST
मसाज करने पहुंची महिला के साथ शख्स ने किया विश्वासघात
x

सोर्स न्यूज़   - आज तक  

मंगलसूत्र लेकर हुआ फरार

महाराष्ट्र. पुणे शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने महिला से मसाज लेने के लिए कहा. उसके बाद जब महिला मसाज करने आई तो शख्स ने उसका सोने का गहना चोरी कर लिया. पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुणे के लोनी कांड क्षेत्र के पास अवलवाड़ी में एक व्यक्ति ने मसाज के लिए महिला के घर का दौरा किया और अपनी सेवाएं देने के लिए कहा. महिला ने व्यक्ति का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. मसाज शुरू करने से पहले उस व्यक्ति ने महिला से सोने के गहने उतारने को कहा, जो उसने उस समय पहने हुए थे. व्यक्ति के कहने पर महिला ने अपने गहने उतार दिए.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आरोपी शख्स ने मसाज के दौरान महिला का मंगलसूत्र चोरी कर लिया और घर से निकल गया. सोने के उस गहने की कीमत 70,000 रुपये बताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात की सजा) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी शख्स की तलाश कर रही है.


Next Story