भारत

पत्नी की हत्या, सिर काटकर गांव ले गया

jantaserishta.com
25 May 2023 3:06 PM IST
पत्नी की हत्या, सिर काटकर गांव ले गया
x

DEMO PIC 

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा के गजपति जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सिर काट दिया और उसका कटा सिर अपने गांव ले गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। मृतक महिला की पहचान उर्मिला कारजी के रूप में हुई है। महिला के आरोपी पति का नाम चंद्र शेखर कारजी है। पुलिस के अनुसार दंपति सुबह किसी काम से सारा गांव के पास स्थित अपने खेत में गए थे।
ऐसी संदेह है कि दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद चंद्रशेखर ने अपना आपा खो दिया और एक तेज कुल्हाड़ी से पत्नी उर्मिला का सिर काट दिया।
हालांकि, हत्या के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। चंद्रशेखर यहीं नहीं रुके। उन्होंने उर्मिला के कटे सिर को अपने गांव ले जाकर अपने घर के सामने रख दिया। पुलिस ने कहा कि उसके अवशेष खेत में मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उर्मिला चंद्रशेखर की दूसरी पत्नी थीं और उनका दो साल का एक बच्चा है।
चंद्रशेखर की पहली पत्नी ने कुछ साल पहले उस पर हमला करने के बाद उसे छोड़ दिया था। सूचना मिलने पर काशीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story