
x
मेहसाणा (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात की मेहसाणा पुलिस ने एक व्यक्ति पर अपनी ही पत्नी पर तेजाब से हमला करने के मामले में केस दर्ज किया है। ये केस उस शख्स के दोस्त पर भी दर्ज किया गया है। महिला इस हमले में घायल हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दाहिने हाथ और जांघ में चोटें आई है।
सरस्वतीबेन गुज्जर (30) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके अनुसार, उसकी शादी 11 साल पहले मुकेश गुर्जर से हुई थी, जो वडोदरा में अपने माता-पिता के साथ रहता है। दोनों का 5 साल का एक बेटा है। पिछले कुछ सालों से वह अपने माता-पिता के घर में रह रही है और उसने अदालत में तलाक और गुजारा भत्ता के लिए अर्जी दी है।
बुधवार को अदालत में सुनवाई के बाद मुकेश गुर्जर और उसके वकील ने शिकायतकर्ता से समझौता करने की गुहार लगाई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद जब वह अपने भाई के साथ घर लौट रही थी तो गुज्जरों ने हाईवे पर उन्हें रोक लिया और सरस्वतीबेन पर तेजाब डाल दिया। इस घटना में उसका भाई भी झुलस गया।
राहगीर और रेहड़ी-पटरी वाले उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने मुकेश गुर्जर और उसके दोस्त पर एसिड अटैक का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





