भारत

छात्रा पर किया तेजाब से हमला, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
14 Dec 2022 12:29 PM IST
छात्रा पर किया तेजाब से हमला, सामने आया वीडियो
x
देखें वीडियो।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के द्वारका इलाके के पास एक व्यक्ति ने 12वीं कक्षा की एक छात्रा पर तेजाब फेंककर उसे घायल कर दिया। छात्रा का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को सुबह करीब 9 बजे मोहन गार्डन इलाके में तेजाब हमले की घटना के बारे में सूचना मिली।
फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक पर पीछे बैठे एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय एक छात्रा पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ से हमला किया।
डीसीपी ने कहा, घटना के समय युवती अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने दो परिचितों पर संदेह जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story