भारत

व्यक्ति को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, हजारों पौधे किया नष्ट

Admin4
19 March 2024 11:18 AM GMT
व्यक्ति को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, हजारों पौधे किया नष्ट
x
फाजिल्का। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने फाजिल्का जिले में गैर-कानूनी अफीम की खेती के एक रैकेट का पर्दाफाश किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने लगभग 14.470 किलो अफीम के पौधे बरामद किए हैं। उन्हें संयुक्त ऑप्रेशन के दौरान बॉर्डर पर चक्क खेवा ढाणी के पास एक खेत में धनिये के साथ अफीम की खेती का पता चला।
जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिली थी कि फाजिल्का के सीमावर्ती इलाके में बड़े स्तर पर पोस्त की खेती की जा रही है। इसके बाद उक्त जगह पर रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे पंजाब पुलिस आज फाजिल्का कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ करेगी।
Next Story