भारत

एयरपोर्ट पर 18 किलो सोने की ईंटों के साथ एक गिरफ्तार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
5 March 2023 8:00 AM IST
एयरपोर्ट पर 18 किलो सोने की ईंटों के साथ एक गिरफ्तार, मचा हड़कंप
x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 10,28,16,000 रुपये मूल्य की 1 किलो वजनी (कुल 18 किलो) शुद्ध सोने की 18 ईंटें बरामद की हैं। अधिकारी ने बताया कि दुबई से इंडिगो की उड़ान से चंडीगढ़ पहुंचे आरोपी को यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़ा गया।
अधिकारी ने कहा कि सोने की ईंटों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है और यात्री को अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story