भारत
नाबालिग लड़की से बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया
jantaserishta.com
21 Feb 2023 12:44 PM IST

x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| 13 साल की एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में गुवाहाटी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने कुछ दिन पहले जालुकबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि बादल दास नामक शख्स ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया है।
पुलिस ने तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें सोमवार शाम को उसके ठिकाने के बारे में जानकारी मिली और उसे हिरासत में ले लिया।
2021 में, असम में महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध दर दर्ज की गई।
Tagsबलात्कारगुवाहाटीजालुकबाड़ी थानाअसमअसम न्यूज़असम पुलिसRapeGuwahatiJalukbari Police StationAssamAssam NewsAssam Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





