भारत

इतनी हिम्मत कहां से आती है: सरकारी अस्पताल परिसर में शराब बेचने की कोशिश, मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
1 March 2023 3:19 PM IST
इतनी हिम्मत कहां से आती है: सरकारी अस्पताल परिसर में शराब बेचने की कोशिश, मच गया हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने पास के एक घर में छिपाकर रखे गए तीन कार्टन भी बरामद किए हैं।
राजकोट (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के एक सरकारी अस्पताल के परिसर में आईएमएलएफ शराब बेचने का प्रयास करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने पास के एक घर में छिपाकर रखे गए तीन कार्टन भी बरामद किए हैं।
राजकोट शहर के पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को सरकारी अस्पताल परिसर में सुविधा मेडिकल शॉप के पास एक व्यक्ति द्वारा शराब की तस्करी करने की विशेष सूचना मिलने के बाद, एक टीम ने तलाशी ली और कमलेश नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 11 भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की बोतलें थीं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।
शुरूआती पूछताछ में कमलेश ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने पास के एक रिहायशी इलाके में एक सुनसान घर में तीन और कार्टून छिपाए थे। पुलिस ने उस स्टॉक को जब्त कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story