भारत

केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 July 2025 3:22 PM IST
केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
x
बड़ा एक्शन.
रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नित्यानंद पाल के रूप में हुई है, जो झारखंड के धनबाद जिले के हरिहरपुर का निवासी है।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में रांची पुलिस की टेक्निकल टीम ने लोकेशन ट्रेस कर नित्यानंद को धनबाद से गिरफ्तार किया। रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और अब उसे रांची लाया जा रहा है। पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
गौरतलब है कि यह धमकी 26 जुलाई को उस वक्त दी गई थी जब संजय सेठ लद्दाख के द्रास में कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर लगातार पांच बार कॉल आया, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मंत्री के सचिव ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी थी।
यह पहली बार नहीं है जब संजय सेठ को इस तरह की धमकी मिली हो। दिसंबर 2024 में भी उन्हें धमकी दी गई थी, जब उनसे एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस मैसेज में "लाल सलाम" लिखा गया था।
उस मामले की जांच में पुलिस ने रांची के कांके निवासी मिन्हाजुल अंसारी को गिरफ्तार किया था, जिसने यह साजिश अपनी बेटी के प्रेमी को फंसाने के लिए रची थी। रांची पुलिस का कहना है कि आरोपी नित्यानंद पाल से पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उसने रक्षा राज्य मंत्री को धमकी क्यों दी और उसके पीछे क्या मंशा थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story