भारत

बनारस में सीएम योगी के कार्यक्रम स्थल को उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 Oct 2022 10:43 AM IST
बनारस में सीएम योगी के कार्यक्रम स्थल को उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
x
वाराणसी (आईएएनएस)| वाराणसी छावनी पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल और दीवानी अदालत को उड़ाने की धमकी देने वाले एक शख्य को गिरफ्तार किया है। 30 सितंबर को एसपी वाराणसी (ग्रामीण) व अन्य पुलिस अधिकारियों के नंबरों पर कॉल की गई।
आरोपी मोनू सोनकर फुलवरिया इलाके में मोमोज बेचता है। मोनू ने धमकी देने के लिए पड़ोसी की बेटी का मोबाइल फोन चुरा लिया था।
उसे 2017 में अपनी ही अपहरण की कहानी को फर्जी बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने कहा, "छावनी पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के परिवार के साथ उसकी पुरानी दुश्मनी थी, जिसका मोबाइल फोन उसने चुरा लिया था।"
छावनी इलाके के निरीक्षक प्रभु कांत ने कहा, "मामले की विस्तृत जांच के बाद मोनू के खिलाफ धारा 504, 507, 505 (1) बी और आईपीसी की धारा 153ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।"
मोनू ने एसपी वाराणसी, एसपी वाराणसी (ग्रामीण) के आवास और एसीपी कैंट के सीयूजी नंबर पर फोन किया था और एक समारोह में बम विस्फोट की धमकी दी, जिसमें मुख्यमंत्री को शामिल होना था।
पुलिस आयुक्त ने कहा, "शुरुआत में मोबाइल फोन की मालिक, जो फुलवरिया इलाके की एक लड़की है, और उसके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा कि वह फोन 30 सितंबर को सब्जी की दुकान पर खो गया था।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story