भारत
रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, रेलवे प्रशासन में मच गया था हड़कंप
jantaserishta.com
22 May 2023 5:56 PM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
हमले के बाद वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन को कथित तौर पर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक शख्स को सोमवार को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार कर लिया। मानसिक रूप से विक्षिप्त आरोपी विश्वजीत कुमार ने कथित तौर पर पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) नंबर 112 पर फोन कर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देने की धमकी दी थी।
कॉल के बाद जिला पुलिस ने समस्तीपुर थाने की जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान शुरू किया और यात्रियों के एक-एक सामान को स्कैन किया। आखिरकार वह धमकी फर्जी निकली। स्थानीय पुलिस ने फोन कॉल को अंगार घाट थाना क्षेत्र के चैता गांव में ट्रेस किया।
समस्तीपुर जीआरपी के एसएचओ परवीन कुमार ने कहा, हमने आरोपी को उसके पैतृक गांव चैता से गिरफ्तार किया है। वह मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति है। आगे की जांच की जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पर पिछले साल सितंबर में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था। हमलावरों ने उसके गले में चाकू मार दिया। वह उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया था और कई सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहा। उस हमले के बाद वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





