भारत

अभिनेत्री ईशा आलिया की हत्या के लिए हथियार उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार, हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
28 Jan 2023 4:03 PM IST
अभिनेत्री ईशा आलिया की हत्या के लिए हथियार उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार, हुआ ये खुलासा
x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड की क्षेत्रीय फिल्मों की अभिनेत्री ईशा आलिया की हत्या में बंगाल की पुलिस ने रांची के गोंदा थाना क्षेत्र से मोहित कुमार नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। ईशा के पति प्रकाश को इसी व्यक्ति ने हथियार उपलब्ध कराया था। पुलिस का दावा है कि वह ईशा की हत्या की योजना में भी साझीदार रहा है।
ईशा आलिया के पति प्रकाश कुमार और मोहित एक-दूसरे से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे। दोनों के बीच फेसबुक के मैसेंजर और इसके बाद फोन पर लंबी बातचीत हुई थी। पुलिस के अनुसार मोहित और प्रकाश ने मिलकर तय किया था कि हत्या को कैसे लूट वाले घटनाक्रम से जोड़ना है। मोहित के साथ पुलिस ने इस केस में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ईशा आलिया का पति प्रकाश कुमार और उसका भाई संदीप कुमार शामिल हैं। ये दोनों भाई फिलहाल जेल में हैं।
सनद रहे कि बीते 28 दिसंबर को ईशा आलिया उर्फ रिया की हत्या रांची से कोलकाता के रास्ते में एनएच-16 पर महिषरेखा पुल के पास गोली मारकर की गई थी। रिया अपने पति के साथ कास्ट्यूम्स की खरीदारी के लिए रांची से कोलकाता जा रही थी। साथ में उसकी तीन साल की बेटी भी थी। प्रकाश कुमार ने पुलिस को उसकी हत्या को लेकर जो कहानी बताई थी, उसके मुताबिक रांची-कोलकाता हाईवे के पास उसे लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने ईशा उर्फ रिया पर गोली चला दी। वह वहीं गिर पड़ी। वह शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग गए। इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी। इस घटना को पुलिस पहले दिन से फाउल प्ले मान रही थी। बाद में उसके पति ने स्वीकार कर लिया था कि ईशा की हत्या उसी ने की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story