भारत

नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के फोटो और वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 Jan 2023 11:11 AM IST
नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के फोटो और वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली एक महिला से ब्लैकमेलिंग कर 4 लाख रूपए की वसूली करने वाले आरोपी को बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली एक महिला से ब्लैकमेलिंग कर 4 लाख रूपए की वसूली करने वाले आरोपी को बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला का अश्लील वीडियो और फोटो तैयार कर लिए थे। वह पीड़िता के पति को भेजने के नाम पर 2 लाख रूपए की मांग और कर रहा था।
थाना बिसरख पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के फोटो/वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले वांछित अभियुक्त नितिन खुराना को सरोवर पोर्टिगो होटल के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने आवेदिका से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने के लिए गौर सिटी के एक होटल में बुलाया। जिसके बाद अभियुक्त द्वारा आवेदिका को नशीला पदार्थ पिलाकर फोटो विडियो लिया गया तथा आवेदिका से धन की मांग की गयी। मांग पूरी न करने पर आवेदिका के फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story