भारत
होटल में बुलाया और चाकू से किए वार...पूर्व प्रेमिका की हत्या करने वाला गिरफ्तार, पैरोल पर किया गया था रिहा
jantaserishta.com
8 April 2023 2:03 PM IST

x
DEMO PIC
पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 2020 में पैरोल पर छूटने और फिर अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या के दोषी को शहर के मंगोलपुरी इलाके से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान मंगोलपुरी इलाके के रहने वाले दीपक (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक दीपक और उसके चार साथियों ने 2010 में रोहिणी के एक डॉक्टर के बेटे का अपहरण कर लिया था और उसे हरियाणा के घरौंडा ले गए।
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा, उसने लड़के के पिता से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। जब डॉक्टर द्वारा मांग पूरी नहीं की गई, तो दीपक ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लड़के की हत्या कर दी और उसके शव को घरौंडा में फेंक दिया। दीपक को ट्रायल कोर्ट द्वारा अन्य सह-आरोपियों के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। आरोपी को 17 अगस्त, 2020 को पैरोल पर रिहा किया गया था।
पैरोल पर जेल से छूटने के बाद उसे पता चला कि उसकी पूर्व प्रेमिका ने किसी और से शादी कर ली है।
यादव ने कहा, धोखे का एहसास होने पर दीपक ने उसे मारने का फैसला किया। उसने उसे सुल्तानपुरी के एक ओयो होटल में बुलाया और चाकू से वारकर उसे मार डाला।
हाल ही में क्राइम ब्रांच को पैरोल जंप करने वालों को पकड़ने का काम सौंपा गया था और उसे दीपक के बाहरी दिल्ली में होने की सूचना मिली थी।
अधिकारी ने कहा, अंतत: उसे आर-ब्लॉक, सब्जी मंडी, मंगोलपुरी से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दीपक ने खुलासा किया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदलता था और बिहार, असम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रहता था।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसपूर्व प्रेमिका की हत्याहत्याdelhidelhi newsdelhi policeex girlfriend murdermurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





