भारत
70 साल के बुजुर्ग ने बहू का किया मर्डर, हथौड़े से मारा
jantaserishta.com
14 July 2023 12:52 PM IST

x
काम को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।
बेंगलुरु: पुलिस ने कर्नाटक के मैसूरु जिले से 70 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी बहू की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हारोहल्ली गांव निवासी घंटैया अपनी बहू के नौकरी करने से परेशान था। कविता (पीड़िता) एक निजी कॉलेज में अटेंडेंट की नौकरी करती थी ,क्योंकि उसके पति की आय पर्याप्त नहीं थी।
मृतका की शादी को 15 साल हुए थे। पुुुलिस के अनुसार, आरोपी घंटैया को अपनी बहू कविता का बाहर जाना पसंद नहीं था। अक्सर उससे काम को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। आरोपी ससुर ने बहु के चरित्र पर संदेह करते हुए गुरुवार शाम उस पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को वरुणा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





