भारत

फर्जी एफबी प्रोफाइल के जरिए महिला का उत्पीड़न करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 Dec 2022 11:37 AM IST
फर्जी एफबी प्रोफाइल के जरिए महिला का उत्पीड़न करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार
x
पणजी (आईएएनएस)| गोवा की साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने एक नाबालिग लड़की का फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी मां से यौन संबंध बनाने की मांग की। पुलिस ने बताया कि, राजू (बदला हुआ नाम) ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई और उसकी पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए मैसेज किया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने कहा, "जांच करने पर पाया गया कि मैसेज उत्तरी गोवा के सिद्धनाथ कैसुकर के पास से भेजा गया। यह पता चला कि परिवादी की पत्नी की शादी से पहले आरोपी व्यक्ति उससे बहुत प्यार करता था। उसने उसे शादी के लिए प्रपोज भी किया था जिसे उसने ठुकरा दिया था।"
पुलिस ने आगे कहा है, "शादी के छह साल बाद लंबे समय से अधूरे प्यार से प्रेरित होकर आरोपी ने बेटी की फर्जी प्रोफाइल बनाई और यौन संबंध की मांग कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।"
आईटी अधिनियम की धारा 66सी और आईपीसी की 354ए के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story