भारत

फर्जी फेसबुक-व्हाट्सएप प्रोफाइल से महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 Oct 2025 9:28 AM IST
फर्जी फेसबुक-व्हाट्सएप प्रोफाइल से महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
शातिर अपराधी गिरफ्तार.
नई दिल्ली: दिल्ली के पश्चिमी जिले के साइबर पुलिस थाने के कर्मचारियों ने जबरन वसूली के मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं से दोस्ती कर उनकी निजी जानकारी लेता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे लेता था।
पीड़ित महिला ने पश्चिमी जिले के साइबर पुलिस थाने में 21 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से उससे दोस्ती की थी। इसके बाद आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो ले लीं। उसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा।
एक बार महिला उसके बहकावे में आ गई और उसे पैसा दे दिया, लेकिन उसके बाद से फिर उसने पैसा मांगना शुरू कर दिया। अब वह पैसे नहीं दे पा रही है, तो उसने उसका वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर विकास बुलडक के नेतृत्व में एसआई विकास राठी, हेड कांस्टेबल जगदीश और हेड कांस्टेबल दीपक की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता से बात कर आरोपी मनोज को पहचान लिया और उत्तर प्रदेश के लखनऊ पुलिस से संपर्क कर उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में मनोज वर्मा ने अपने जुर्म कबूल कर लिया। मनोज ने बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी महिलाओं के नाम से प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से दोस्ती करता था, उन्हें निजी फोटो और वीडियो लेकर ऑनलाइन या उनके रिश्तेदारों के बीच भेजने को लेकर धमकी देकर पैसे लेता था। वह पीड़ितों पर दबाव बनाने के लिए उनकी तस्वीरों का उपयोग करके फर्जी अकाउंट भी बनाता था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज के पास से एक टेक्नो केएल8 मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें व्हाट्सएप चैट, अश्लील वीडियो और अपराध में इस्तेमाल किए गए फर्जी फेसबुक अकाउंट लॉग इन थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story