भारत

PM मोदी को गाली देने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस नेता बताया जा रहा

Nilmani Pal
29 Aug 2025 10:08 AM IST
PM मोदी को गाली देने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस नेता बताया जा रहा
x
ब्रेकिंग

बिहार। दरभंगा में PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार हो गया है, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्यनाथ नारायण मन्ना ने सिमरी थाने में प्राथमिकी कराई थी। प्राथमिकी में बताया गया था कि 27 अगस्त 2025 को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर से वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह न केवल पीएम का, बल्कि पूरे देश का अपमान है। कहा है कि इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कांग्रेस नेता मो. नौशाद ने किया है। कहा कि इससे पूर्व भी पीएम के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था।

इसे देखते हुए मो. नौशाद सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। इस बारे में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story