भारत

अवैध संबंधों के बारे में चाची को बताया...बेटे के साथ मिलकर की नाबालिग भतीजे की हत्या, गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Feb 2023 10:16 AM IST
अवैध संबंधों के बारे में चाची को बताया...बेटे के साथ मिलकर की नाबालिग भतीजे की हत्या, गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
देवरिया (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक 14 वर्षीय लड़के की उसके चाचा और चचेरे भाई ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़के ने चाचा के अवैध संबंधों के बारे में अपनी चाची को बता दिया था। आरोपी की पहचान सौदागर यादव के रुप में हुई। सौदागर और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लड़का 2 फरवरी को अपने घर से लापता हो गया था और 4 फरवरी को उसका शव झाड़ियों से बरामद किया गया।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित रोशन को उसके चाचा ने 2 फरवरी को मोबाइल हैंडसेट देने के बहाने बुलाया था।
बाद में सौदागर ने उसका अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी।
रुद्रपुर के एसएचओ यूके बाजपेयी ने कहा, रोशन ने सौदागर के अवैध संबंधों का खुलासा किया था। जिसके बाद पूरे गांव ने उसका मजाक उड़ाना शुरु कर दिया। वहीं परिवार भी ताने देने लगा।
उन्होंने आगे कहा कि आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने भतीजे की हत्या की साजिश रची। उसने रोशन को रुद्रपुर थाना क्षेत्र में अपने घर बुलाया और उसे एक मोबाइल फोन दिया।
एसएचओ ने कहा, कुछ देर बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई और सौदागर ने रोशन से पूछा कि उसने अपनी चाची और पूरे गांव को उसके संबंधों के बारे में क्यों बताया। इसके बाद आरोपी ने मफलर से रोशन का गला घोंट दिया और अपने बेटे की मदद से शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
बाद में, उसने एक सिम कार्ड का इस्तेमाल किया और पीड़िता के पिता रामूरत यादव से 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, जिन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी थी।
स्थानीय लोगों को शनिवार को शव मिला।
एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि शव मिलने के तुरंत बाद सौदागर के अलावा यादव के सभी रिश्तेदार मौके पर आ गए थे।
शर्मा ने कहा, प्रारंभिक जांच के दौरान जब यह पता चला कि पीड़ित को आखिरी कॉल सौदागर ने की थी, तो एक टीम ने उसे उठाया और पूछताछ के दौरान उसने सब कुछ उगल दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story