भारत

भतीजे का हत्यारोपी व्यक्ति गिरफ्तार, आरोपी बच्चे की मां से करता था प्यार

Shantanu Roy
11 Sep 2023 12:35 PM GMT
भतीजे का हत्यारोपी व्यक्ति गिरफ्तार, आरोपी बच्चे की मां से करता था प्यार
x
गोहाना। गांव बड़ौता में एक व्यक्ति ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव खेत में फेंक दिया। वहीं मृतक बच्चे की मां ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को मामले की शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी चाचा पवन को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार में मोतीहारी की सपना ने पुलिस को बताया कि मेरे माता-पिता उसके बचपन में ही गुजर गए थे। उसके मामा ने उसकी शादी यूपी निवासी एक राहुल नामक व्यक्ति से कर दी। पहला पति राहुल उससे हमेशा मारपीट करता रहता था। उसे राहुल से चार बच्चे पैदा हुए। जिनमें दो लडक़ी चांदनी 5 साल व उससे छोटी तीन साल की शबनम, दो साल का बेटा कृष्णा एक साल का बेटा छोटू हुए। छह माह पहले अपने पति राहुल के साथ रहने के लिए लुधियाना पंजाब आ गई थी। राहुल मजदूरी करता था। राहुल उसे छोडक़र अपनी भाभी के साथ रहने लग गया था। कुछ दिन वह अकेली किराये पर रही। उसके बाद अपने बच्चों का पेट पालने के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर जीवन यापन करने लगी।
जिसके करीब दो माह बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन पर एक औरत से खाना मांगा। उस औरत ने कहा कि मेरी लड़की का लड़का विक्की निवासी गांव बङौता अविवाहित है। वह उससे शादी करवा देगी। वह बच्चों के साथ बड़ौता आई और विक्की से शादी कर ली। विक्की का छोटा भाई पवन अविवाहित था और उससे प्यार करता था। जब उसका छोटा बेटा छोटू रोने लगता तो पवन गुस्से में कहता था कि मैं किसी न किसी दिन इसे मार कर फेंक दूंगा। शनिवार दोपहर को उसे छोटू को सास के कमरे में सुला दिया। कुछ देर बार वह नहीं मिला। उसे पवन पर छोटू को मारकर फेंकने का शक हुआ। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके बच्चे की तलाश शुरू की। गांव बड़ौता में कॉलेज के निकट धान के खेत से शव पुलिस ने बरामद कर लिया। सदर थाना के जांच अधिकारी ने कहा कि बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वजीर सिंह एसएचओ सदर थाना गोहाना पुलिस
Next Story