भारत
साइबर बुलिंग के आरोपी ने दी जान, महिला के आत्महत्या के 4 दिन बाद पूर्व प्रेमी ने भी मौत को लगाया गले
jantaserishta.com
5 May 2023 11:27 AM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| एक 26 वर्षीय महिला को उसके पूर्व प्रेमी ने कथित तौर साइबर धमकी दी। जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। अब चार दिन बाद गुरुवार को उसके पूर्व प्रेमी ने भी केरल के कासरगोड जिले में आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति की पहचान अरुण के रूप में हुई है। अरुण का शव होटल के एक कमरे में कथित रूप से लटका हुआ पाया गया। महिला कथित तौर पर अरुण के साथ रिश्ते में थी।
ब्रेक-अप के बाद अरुण ने उसे फोन पर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देना शुरू कर दिया था। महिला ने इस संबंध में 30 अप्रैल को कडुथुरुथी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बाद में व्यक्ति ने महिला की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। व्यक्ति ने महिला की बहन के पति, जो एक आईएएस अधिकारी हैं, उन्हें भी तस्वीरें पोस्ट कीं। साथ ही कहा अगर वह गिरफ्तार हो जाता है, तो इसके लिए उसके जीजा जिम्मेदार होंगे।
धमकी को सहने करने में असमर्थ महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने भी अरुण की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने अरुण के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरुण एक लॉज में मंगलवार से ठहरा हुआ था। गुरुवार को उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो लॉज के कर्मचारियों ने दरवाजा खोला। उन्होंने देखा कि अरुण का शव कमरे में लटका हुआ था।
उन्होंने इसी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, तो उन्हें अरुण का एक पहचान पत्र मिला और पता चला कि यह वही व्यक्ति था जिसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।हालांकि, लॉज स्टाफ के मुताबिक, अरुण फर्जी नाम राजेश के तहत कमरे में रह रहा था।
Tagsसाइबर बुलिंगआत्महत्याकेरलकेरल न्यूज़केरल पुलिसcyber bullyingsuicidekeralakerala newskerala police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





