भारत

ममता बनर्जी और नीतीश कुमार की बैठक आज

jantaserishta.com
24 April 2023 10:52 AM IST
ममता बनर्जी और नीतीश कुमार की बैठक आज
x

फाइल फोटो

कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच होने वाली बैठक अब सोमवार को तय की गई है। इसके पहले राज्य सचिवालय के सूत्रों ने कहा था कि बैठक मंगलवार को दक्षिण कोलकाता में बनर्जी के आवास कालीघाट में होगी। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा, हमें बताया गया कि नीतीश कुमार सोमवार को कुछ घंटों के लिए कोलकाता आएंगे और मुख्यमंत्री आवास के बजाय राज्य सचिवालय नबन्ना में उनकी बैठक होगी।
पता चला है कि अपने संक्षिप्त कोलकाता दौरे के बाद नीतीश कुमार लखनऊ रवाना होंगे, जहां उन्हें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करनी है।
गौरतलब है कि ममता बनर्जी और नीतीश कुमार दोनों ही 2024 के चुनावों के लिए भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए सक्रिय रहे हैं।
पिछले महीने, अखिलेश यादव ने कालीघाट में ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कांग्रेस के साथ दूरी बनाए रखने और 2024 में भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय ताकतों की एकता पर ध्यान केंद्रित करने पर सहमति व्यक्त की।
उधर, विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में बिहार के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की।
अखिलेश से मिलने के तुरंत बाद, ममता बनर्जी ओडिशा गईं और अपने समकक्ष नवीन पटनायक के साथ बैठक की।
इसके बाद जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।
पिछले हफ्ते बनर्जी ने तमिलनाडु में अपने समकक्ष एम.के. स्टालिन के साथ राज्य में राज्यपालों की भूमिका के खिलाफ विपक्ष की एकता पर चर्चा की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story