भारत

24 साल बाद भारत लौटीं ममता कुलकर्णी, फैंस बोले- 'स्वागत है आपका'

jantaserishta.com
4 Dec 2024 4:02 PM IST
24 साल बाद भारत लौटीं ममता कुलकर्णी, फैंस बोले- स्वागत है आपका
x
मुंबई: 90 के दशक की सनसनी ‘करण अर्जुन’ फेम खूबसूरत अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत लौट चुकी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुशी जाहिर की। अभिनेत्री की वापसी पर उनके फैंस भी बेहद उत्साहित नजर आए।
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर ममता कुलकर्णी ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। वीडियो में भावुक अभिनेत्री ममता कहती नजर आ रही हैं, “ हेलो दोस्तों, मैं ममता कुलकर्णी हूं और मैं 24 साल बाद भारत, मुंबई, आमची मुंबई आई हूं।” अभिनेत्री ने बताया, “साल 2000 में भारत से बाहर की अपनी पूरी यात्रा को लेकर मैं बहुत भावुक हूं और अब ठीक 2024 में मैं यहां हूं और मैं वाकई बहुत खुश हूं। मुझे नहीं पता कि इसे कैसे व्यक्त करूं, मैं भावुक हूं। दरअसल, जब फ्लाइट लैंड हुई या फ्लाइट लैंड होने से पहले मैं अपने इर्द गिर्द देख रही थी। मैंने सालों बाद अपने देश को ऊपर से देखा और वो वक्त मेरे लिए खास था, मैं भावुक थी। मेरीआंखों में आंसू थे। मैंने जब अपना पैर इंटरनेशनल मुंबई एयरपोर्ट पर रखा तो मैं अभिभूत हो गई।
हालांकि, अभिनेत्री ने अपने भारत आने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। ‘वक्त हमारा है’ फेम ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री को क्रांतिवीर, करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, आंदोलन और बाजी जैसी सफल फिल्में दीं। ममता की 1995 में रिलीज शाहरुख खान, सलमान खान, काजोल, राखी स्टारर करण अर्जुन 22 नवंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई। राकेश रोशन के निर्देशन में तैयार फिल्म का ट्रेलर ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story