भारत

अपराधियों को वीसी नियुक्त करना चाहती है ममता सरकार: भाजपा आईटी सेल हेड अमित मालवीय

jantaserishta.com
11 Sept 2023 10:56 AM IST
अपराधियों को वीसी नियुक्त करना चाहती है ममता सरकार: भाजपा आईटी सेल हेड अमित मालवीय
x
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी और भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि ममता बनर्जी बलात्कार समेत अन्य अपराधों के आरोपियों को वीसी नियुक्त करना चाहती हैं।
मालवीय ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की कड़ी टिप्पणी वाली खबर को शेयर करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर यह कहा है कि उन्होंने मैदान में इंसानी खून की राजनीतिक होली देखी, कुछ पक्षपातपूर्ण आईपीएस और आईएएस अधिकारी अपनी ड्यूटी निभाने में विफल रहे हैं - यह ममता बनर्जी के शासन में व्याप्त अराजकता पर तीखा आरोप है।
मालवीय ने आगे पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, "सत्तारूढ़ टीएमसी कई विधेयकों और कुलपतियों की नियुक्ति पर फिर से राज्यपाल कार्यालय के साथ टकराव की राह पर है। ममता बनर्जी बलात्कार समेत अन्य अपराधों के आरोपियों को वीसी नियुक्त करना चाहती हैं!"
पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी के इस बड़े आरोप से यह साफ है कि पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों में कुलपतियों की नियुक्तियों को लेकर भी बड़ा राजनीतिक हंगामा होने जा रहा है और इसका असर बंगाल की सड़कों से लेकर राज्य विधान सभा और संसद में भी नजर आना तय है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story