भारत

ममता सरकार ने दिया जॉन बर्ला का 'अवैध' मकान तोड़ने का आदेश, मोदी सरकार में बने हैं मंत्री

Deepa Sahu
22 July 2021 12:03 AM IST
ममता सरकार ने दिया जॉन बर्ला का अवैध मकान तोड़ने का आदेश, मोदी सरकार में बने हैं मंत्री
x
हाल ही में मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए गए जॉन बर्ला के खिलाफ बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने एक्शन लिया है।

हाल ही में मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए गए जॉन बर्ला के खिलाफ बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने एक्शन लिया है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बर्ला के खिलाफ जलपाईगुड़ी प्रशासन ने लखीपारा टी स्टेट प्रबंधन को कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा है। आदेश में उनके अवैध मकान को तोड़ने की बात भी कही गई है। जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी गोडारा बसु ने ब्लॉक भूमि व भूमि राजस्व अधिकारी से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की है। बसु ने बताया कि केंद्रीय मंत्री बर्ला ने अवैध रूप से जिले के बानारहाट में छामूरछी मोड़ पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया और वहां तीन पक्के मकानों का निर्माण करवाया। मामले में कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिस जमीन पर केंद्रीय मंत्री ने मकान बनवाए हैं वह किसी की निजी संपत्ति नहीं है। यह लीज पर ली गई जमीन है और यहां पक्का निर्माण नहीं किया जा सकता है। मैंने चाय बागान प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और तुरंत वापस लेने को कहा है। मैंने उनसे इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने को कहा है।
Next Story