ममता सरकार ने UK से कोलकाता आने वाली फ्लाइट्स पर 3 जनवरी से लगाई रोक

कोलकाता: ओमिक्रोन और कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते पश्चिम बंगाल सरकार ने तीन जनवरी से यूके से कोलकाता हवाई अड्डे के लिए आने वाली सभी उड़ानों को निलंबित करने का फैसला किया है। प्रदेश में कोरोना और ओमिक्रों के मामले बढ़ रहे हैं। बंगाल में कोरोना के दैनिक मामले फिर से बढऩे शुरू हो गए हैं। रोजाना का आंकड़ा एक हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान सूबे में कोरोना के 1,089 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अकेले कोलकाता के 540 मामले हैं। सूबे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने को कहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





