भारत

ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर निशाना, बोलीं- UAPA का गलत इस्तेमाल हो रहा

jantaserishta.com
1 Dec 2021 2:27 PM IST
ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर निशाना, बोलीं- UAPA का गलत इस्तेमाल हो रहा
x

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee Mumbai Visit) मुंबई दौरे के दूसरे दिन मुंबई के सिविस सोसाइटी (Civil Society) के लोगों के साथ बैठक की. बॉलीवुड की हस्ती जावेद अख्तर की आगुवाई में आयोजित परिचर्चा के दौरान ममता बनर्जी ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि खेला होगा और सिविस सोसाइटी के लोगों से बीजेपी का बोल्ड आउट करने का आह्वान किया. बता दें कि सीएम ममता बनर्जी मंगलवार को तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर पहुंची हैं. सीएम ममता बनर्जी ने सिविल सोसाइटी के लोगों को एकजुट होकर सभी राज्यों में काम करने का आह्वान किया. उन्होंने सिविल सोसाइटी को लेकर एडवाइजरी कमेटी बनाने का ऐलान किया.

बता दें कि ममता बनर्जी तीन दिवसीय महाराष्‍ट्र के दौरे पर गई हुई हैं. इस दौरान उन्‍होंने मंगलवार को महाराष्‍ट्र के सीएम और शिव सेना के नेता आदित्‍य ठाकरे और संजय राऊत से मुलाकात की थी. आज सीएम ममता बनर्जी एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगी. उसके बाद शाम को मुंबई के बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगी.


ममता बनर्जी ने सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस बीजेपी के साथ लड़ाई नहीं कर रही है. ऐसी स्थिति में हम बीजेपी को जीतना नहीं देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी जी को भी डर लगता है. बीजेपी को बोल्ड आउट करने का हमारा लक्ष्य है, लेकिन किसी को तो बिल्ली की गले में घंटी बांधनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि विश्वास रखें. सभी हो जाएगा. जो विश्वास रखता है. वह सभी कुछ कर सकता है. उन्होंने कहा कि मानवता पर जोर देना होगा. बंगाल में छत्रधर महतो को NIA ने गिरफ्तार किया है.
ममता बनर्जी ने कहा कि भारत का संविधान और प्रजातांत्रिक व्यवस्था है. वह चाहती हैं कि संघीय व्यवस्था मजबूत हो. क्षेत्रीय दल एकजुट हो. क्षेत्रीय दल एकजुट होकर राष्ट्रीय पार्टी बनाएं. जब क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होगी, तो देश मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के नाम पर परेशान किया जा रहा है. उन्होंने पेंटिंग्स बनाई, तो उसकी पूछताछ की गई, जबकि वह कभी भी वेतन नहीं लेती हैं. उनकी 105 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं. उनकी रॉयल्टी से उनका काम चलता है. वह अकेले हैं. उन्हें और क्या लगेगा. क्या वह गोल्ड खाएंंगे. सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि प्रजातंत्र की रक्षा करनी होगी.
ममता बनर्जी ने कहा, " हम सार्वजनिक क्षेत्रों की बिक्री के खिलाफ है. टीएमसी इसका लगातार विरोध कर रही हैं. अदानी और अंबानी भी देश को चाहिए और किसान भी चाहिए. हिंदू भी चाहिए और मुस्लिम भी चाहिए. लेकिन यह देखना होगा कि गरीब और बेरोजगार अवहेलित नहीं हो." उन्होंने कहा कि पहले देश को बचाना होगा. बीजेपी को हटाना होगा और देश को बचाना होगा. बीजेपी जाते-जीते देश की बिक्री कर देगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story