भवानीपुर में ममता बनर्जी जीतीं, बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल हारीं

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) में नंदीग्राम में बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के हाथों पराजित होने के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भवानीपुर से विधानसभा उपचुनाव (Bhabanipur By Election) में रिकार्ड मतों से जीत हासिल की हैं. ममता बनर्जी ने बीजेपी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल (Priyanka Tibrewal) को पराजित किया. कुल 21 राउंड की मतगणना हुई. ममता बनर्जी ने 58 हजार, 832 मतों से बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को पराजित किया. इसके साथ ही ममता बनर्जी ने भवानीपुर से हैट्रिक जीत हासिल की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





