
कोलकाता। राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन-2022 (बीजीबीएस) के छठे सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजीबीएस पोर्टल लांच किया। यहां उपस्थित देश विदेश के प्रमुख उद्योगपतियों की उपस्थिति में उन्होंने इस पोर्टल को लांच किया। बताया गया कि इस पोर्टल पर निवेश से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध होगी। साथ ही राज्य में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के लिए उपलब्ध जमीन आदि सभी प्रकार का ब्यौरा भी इस पर उपलब्ध होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





